भाजपा की संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन मे वरिष्ठ नेताओं ने भूपेश बघेल सरकार को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया

शेयर करें

दुर्ग // विश्व के सर्वमान्य नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान आह्वान किया गया है जिसके निमित्त लोकसभा विधानसभा बूथ स्तर तक के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए इसी कड़ी में दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई आयोजित सम्मेलन में मुख्य रूप से कार्यक्रम के मुख्य वक्ता में पूर्व विधायक कोर्सवाड़ा दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जनसंपर्क अभियान विधानसभा प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, जनसंपर्क अभियान जिला प्रभारी दिलीप साहू उपस्थित रहे आयोजित बैठक में जिला भाजपा संगठन के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भूपेश बघेल सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया

आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर देश हीं नही पूरा विश्व प्रभावित है पर आप उस पार्टी के हिस्से हैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा जो विकास के कार्य किए गए हैं पूरा देश इससे वाकिफ है बस जरूरत है कि मोदी जी की योजनाओं को आम जनमानस के बीच ले जाएं साथ ही साथ प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार जिसने छत्तीसगढ़ विकासशील राज्य को आज बीमारू राज्य बना दिया है अर्थात पूर्व के डॉक्टर रमन सिंह जी के सरकार के समय के कार्य और बजट को देखें तो वर्तमान भूपेश बघेल की सरकार के कार्य को देखें तो समझ में आता है कि हर कार्य के लिए कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ गई है | मै आज सभी से आहवान करता हूं कि प्रदेश की सरकार को जड़ से उखाड़ फेके

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हुआ देश आज आत्मनिर्भर बन गया है इन सभी इन विकास उन्मुख कार्यों को आम जनमानस के बीच लेकर जाना है साथ ही साथ प्रदेश में आतताई भूपेश बघेल की सरकार को प्रतिबध भी होना है सभी सभी को मालूम है कि इस सरकार के राज में युवा व्यापारी महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं युवा वर्ग आज नशे की गिरफ्त में जा चुका है तो महिलाएं आज अपनी अस्मिता को बचाने के लिए संघर्षरत है प्रदेश में असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में समय नहीं लगता मैं आज इस सभागार में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला से लेकर मंडल के पदाधिकारियों से आह्वान करता हूं कि प्रदेश सरकार की कारगुजारी ओ को आम जनमानस के बीच में माउथ स्पीकिंग कर पहुंचाएं साथ ही साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म ट्विटर इस्टाग्राम फेसबुक पर प्रचारित प्रसारित करें ताकि भूपेश बघेल की सरकार को हटाकर फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं और प्रदेश में फिर से विकास की धारा बहाएं

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दुर्ग शहर विधानसभा विशेष जनसंपर्क अभियान प्रभारी चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि सभी को मालूम है कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं उसके राष्ट्रवाद के कार्य को देखकर हर वर्ग प्रभावित होता है और इस पार्टी का हर कार्यकर्ता देश हित राष्ट्र हित के लिए सदैव तत्पर रहता है हम सभी उस विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के हिस्से हैं जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार जिसके द्वारा लगातार देश हित में कई कड़े कदम उठाए गए आज देश में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दी गई है साथ ही साथ लगातार विभिन्न प्रकार के ऐसे कई ऐतिहासिक और कड़े कदम उठाए गए जिससे देश प्रकृति के राह पर अग्रसर होता है आज देश की आर्थिक स्थिति भी अन्य देशों की अपेक्षा सदृढ़ है सभी से आग्रह करती हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य को आप सभी आम जनमानस के बीच ले जाएं और फिर से आगामी दिनों होने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का जीत का परचम लहराया है l

मंचासीन अतिथि आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोज शर्मा ने किया एवं आभार कार्यक्रम के विधानसभा के सह प्रभारी वरिष्ठ पार्षद देवनारायण चंद्राकर ने किया मंचासीन अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार मंत्री एवं विषेश जनसंपर्क अभियान जिला सह संयोजक आशीष निमजे ,सदस्य एवं मंत्री दीपक चोपड़ा सदस्य,एवं जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, अजय तिवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वढाई,सुनील साहू सुनील अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं दुर्ग शहर विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन शाह प्रभारी मनोज शर्मा महिला मोर्चा जिला महामंत्री एवं शहर विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन सदस्य गायत्री वर्मा उपस्थित रहे l आयोजित बैठक समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहें

  • Related Posts

    बड़े शहरों और नगर निगमों की रफ्तार सुस्त, रायपुर-भिलाई पिछड़े सुस्त प्रदर्शन पर जताई चिंता
    • May 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ में आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। राज्य के सभी जिलों और नगर निगमों में मकान सूचीकरण ब्लॉकों…

    और पढ़ें
    वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल
    • May 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रायगढ़ जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम गंवरघुटरी अब स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *