नोटिस के बाद भी नही हटे तो निगम ने सड़क क्षेत्र में कब्जा अस्थाई फेंसिंग बाड़ी को JCB से हटाया

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड 10 शंकर नगर सरस्वती विद्यापीठ के पीछे, नाला के पास कब्जाधारी लालू राठौर द्वारा स्वयं के भवन के पास सड़क क्षेत्र में अस्थाई फेंसिंग कर बाड़ी बनाकर अतिक्रमण किया गया है, जिससे आवाजाही में मार्ग बाधित हो रही थी एवम लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ता था,शिकायत के आधार पर उक्त फेंसिंग को आवाजाही मार्ग से हटाये जाने के लिए अनावेदक को इस कार्यालय से नोटिस प्रेषित की गई थी. अतिक्रमणकर्ता द्वारा आज दिनांक तक फेंसिंग को आवाजाही मार्ग से हटाया नहीं गया और जवाब भी संतोषप्रद नही रहा।

सड़क क्षेत्रअंतर्गत में अतिक्रमण-अवैध कब्जा पाया गया है। जिसको आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान के नेतृत्व एवं अतिक्रमण अधिकारी नोडल दुर्गेश गुप्ता के साथ वार्ड 10 शंकर नगर, सरस्वती विद्यापीठ के पीछे से लालू राठौर द्वारा किये गये अतिक्रमण / अवैध कब्जा को जेसीबी की मदद से हटाकर कब्जा मुक्त किया गया।इस दौरान निगम अतिक्रमण अमला मौजूद रहें l

  • Related Posts

    अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से सशक्त होगी पुलिस विवेचना
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक…

    और पढ़ें
    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण से मिल रहा रोजगार का अवसर
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल हिंसा की छाया से प्रभावित रहा बीजापुर अब विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। माओवाद के अंत के बाद जिला तेजी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *