मुख्यमंत्री श्री बघेल से छत्तीसगढ़ संत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन, छत्तीसगढ़ संत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मण्डल द्वारा 18 जून को रायपुर स्थित मेकाहारा के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

प्रतिनिधि मण्डल ने इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल को सद्गुरू श्री अभिलाष साहेब द्वारा लिखित योग दर्शन की पुस्तिका भी भेंट की। सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन (छत्तीसगढ़ संत संगठन) के तत्वाधान में सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव के पावन अवसर पर दृष्टि-विजन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के 100 से भी अधिक आश्रमों से संत गुरूजनों एवं साध्वियों का आगमन होगा। उल्लेखनीय है कि सद्गुरू कबीर साहेब की वाणी को जन-जन पहुंचाने के लिए साहेब के मानने वाले विभिन्न परंपरा दामाखेड़ा, खरसिया, पारख सिद्धांत, नादवंश, जागु साहेब, दयानाम साहेब एवं अन्य परंपरा सभी को जोड़कर सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन का गठन किया गया है।

महोत्सव में उत्तर प्रदेश के पूज्य संत श्री निष्ठा साहेब, खरसिया के पूज्य संत श्री सुधाकर शास्त्री, कबीरमठ नादिया के आचार्य श्री मंगल साहेब, दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास, दामाखेड़ा परम्परा प्रतिनिधि संतजन, जागु साहेब परम्परा प्रतिनिधि संतजन, दयानाम साहेब परम्परा प्रतिनिधि संतजन, सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन से संत गुरूजन एवं साध्वीजन शामिल होंगे। महोत्सव में पद्मश्री मदन सिंह चौहान भजन प्रस्तुत करेंगे। 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष संत रविकर साहेब, संत घनश्याम साहेब, संत बलवान साहेब, संत हेमेन्द्र साहेब, संत भुनेश्वर साहेब, संत शोधकर साहेब, संत क्षेमेन्द्र साहेब, संत जितेन्द्र साहेब, संत पूर्णेन्द साहेब आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply