प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

शेयर करें

दिल्ली // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वच्छ जल तक पहुंच की भूमिका को रेखांकित किया है।

एक ट्वीट थ्रेड में, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार सार्वभौमिक नल जल कवरेज के माध्यम से 4 लाख लोगों को डायरिया से होने वाली मौतों से बचाया जा सकेगा।

केन्द्रीय मंत्री के ट्वीट थ्रेड का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“जल जीवन मिशन की परिकल्पना यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी कि प्रत्येक भारतवासी की स्वच्छ एवं सुरक्षित जल तक पहुंच हो, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण आधार है। हम इस मिशन को मजबूत करना और अपनी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बढ़ावा देना जारी रखेंगे।”

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *