बालवाड़ी के बच्चों के साथ माताओं ने भी समर कैंप में किया भागीदारी

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग जिले में इन दिनों समग्र शिक्षा विभाग एवं आहवान ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से बालवाड़ी कार्यक्रम को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के साथ ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के साथ बुनियादी भाषा और गणित को लेकर कार्य किया जा रहा है l जिसमें ग्राम पंचायत रिंगनी के सरपंच जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में बच्चों के साथ उनके माताओं ने भी भागीदारी किया l

बच्चों के साथ उनकी माताओं ने विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान ग्राम सरपंच श्रीमती केकती यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सत्यभामा साहू, प्रधान अध्यापक नाजमुसशर खान, किरण चौधरी, अशोक वर्मा,पुष्पलता वर्मा के साथ 50 से अधिक माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आहवान ट्रस्ट के सहयोगी जिला समन्वयक प्रदीप कुमार शर्मा, अभिषेक सिंह एवं तुषार साहू द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    4-5 हजार रुपए का मासिक बिजली बिल घटकर 120 से 500 रुपए तक पहुंचा, केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी
    • May 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना ग्रामीण परिवारों तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण बीजापुर…

    और पढ़ें
    अमित शाह ने जगदलपुर में शहीदों के परिजनों, CAPF और नक्सल पीड़ितों के साथ मुलाकात व चर्चा की
    • May 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शहीदों के परिजनों, CAPFs और नक्सल पीड़ितों के साथ मुलाकात व चर्चा की। इस अवसर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *