धमधा में ठेकेदार ने नाली बनाने सड़क को जेसीबी से खोदकर नलपाईप और केबल को पहुंचाया नुकसान

शेयर करें

धमधा // नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 06 सहित अन्य वार्ड में विकास कार्य किया जा रहा है वही वार्ड क्रमांक 06 में नाली निर्माण के दौरान आम जनता के लिए ये निर्माण कार्य आफद बन कर रह गया है जिसमे ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण के समय जेसीबी का उपयोग किया गया वही नल पाइप लाइन को नुकसान पहुचा दिया है नल पाइप के साथ साथ सड़क के नीचे से गए टावर के लिए गए वायर भी टूट गया है जिसका देखने वाला कोई नही है।

मानो जिम्मेदार अधिकारी सोए हुए है नल के कनेक्शन टूटने से इस भीषण गर्मी में भारी समस्या का सामना आमजनो को करना पड़ रहा है वार्ड क्रमांक 06 में पाइप के टूटने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना देने पर ऐसा बताया जा रहा है की अधिकारी इस समस्या को देखने मौके पर आज दिनांक तक भी नही पहुचे है नाली से निकले डस्ट सड़क में ही पड़े है जिससे कि लोग अपने घर से निकल कर कही दूसरी जगह से पानी के लिए तरस रहे है इसकी सूचना आम नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों को भी की लेकिन यह माना जा रहा है l

कि नगर पंचायत धमधा में आमजनो की समस्या को सुनकर निराकरण करने वाला कोई भी नही है जिससे आमजनो को किन्ही समस्याओ को लेकर जूझना न पड़े। आम नागरिकों का कहना है कि नाली का कार्य लगभग 25 रोज से ऊपर हो गया है जिसमे ठेकेदार द्वारा नाली के निर्माण को लेकर बहुत निष्क्रियता दिखाई जा रही है जिससे कि बहुत सारी परेशानी से लोगो को सामना करना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    2047 के विकसित भारत की बागडोर युवाओं के हाथों में- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में आज की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply