आगामी 30 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के लिये जिला अध्यक्ष ने जिला स्तरीय समितियों की नियुक्तियां की

शेयर करें

दुर्ग // 30 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार 30 मई से 30 जून 2023 तक सभी लोकसभा, विधानसभा, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर विशेष जनसंपर्क अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाकर भाजपा की उपलब्धियों और नीतियों को प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों, शोषितों एवं वंचितों के कल्याण हेतु अनेकों योजनाओं का संचालन कर देश का गौरव विश्व पटल पर स्थापित कर रही है, वहीं सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित करने के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करते हुए नए भारत को आकार दे रही है। इस अभियान के अंतर्गत व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, व्यापारी सम्मेलन, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, जनसभा, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क जैसे लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके अंतर्गत दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सह संयोजक दयावंत बांधे को बनाया गया है। उक्त कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पाण्डेय की सहमति से दुर्ग जिले के प्रत्येक विधानसभा में होने वाले पृथक पृथक कार्यक्रमों के लिए प्रभारी तय किए हैं, जो कि निम्नानुसार है

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा एवं भोजन के प्रभारी गण :- नटवर ताम्रकार, अरविंदर खुराना, केएस चौहान, रोहित साहू, चंद्रप्रकाश मांडले। 2. संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के प्रभारीगण :- विनोद अरोरा, श्रीमती दिव्या कलिहारी, जीत यादव, अनूप गटागट। 3. लाभार्थी सम्मेलन के प्रभारीगण :- कांतिलाल बोथरा, श्रीमती अमिता बंजारे, श्रीमती माया बेलचंदन, दिनेश देवांगन, साजन जोसेफ। 4. योग दिवस के प्रभारीगण :- शिव चंद्राकर, श्रीमती अल्का बाघमार, श्रीमती चंद्रकला मनहर, श्रीमती बानी सोनी। 5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग बूथ स्तरीय कार्यक्रम के प्रभारीगण :- संतोष सोनी, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, रजा खोखर तथा 6. घर संपर्क अभियान बूथ स्तरीय कार्यक्रम के प्रभारीगण :- ललित चंद्राकर, कांतिलाल जैन, रूप सिंह सिन्हा, जितेंद्र साहू, अशोक बाफना बनाए गए हैं। उक्त जानकारी विशेष जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक दिलीप साहू ने दी है।

ration-card-for-all-members
  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply