वनरक्षक भर्ती 29 मई की शारीरिक दक्षता परीक्षा के संशोधित परिणाम घोषित, विभागीय वेबसाइड में अपलोड

शेयर करें

कवर्धा // वन मंडलाधिकारी चुड़ामणि सिंह ने वनरक्षक की भर्ती के शारीरिक दक्षता के 29 मई की परीक्षा परिणाम 200 मीटर दौड़ क्रमशः 14.07 सेकण्ड और 19.06 सेकण्ड रिकार्ड को संज्ञान में लिया। इस शारीरिक दक्षता परीक्षा परिणाम की जांच के लिए वन मंडलाधिकारी ने 06 सदस्यीय जांच कमेटी टीम गठित की। समिति द्वारा इस परीक्षा परिणाम की हर पहलूओं की जांच कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया है। जांच समिति में पाया कि 29 मई के दिन ग्रीष्म ऋतु होने के कारण लगातार तापमान में वृद्धि होकर गर्म हवाए शाम तक चलती रहती है। जिसके कारण कम्प्यूटर साफ्टवेयर में सिग्नल द्वारा सेंसर को ठीक से रीड नहीं कर पाया। जिसके कारण अभ्यर्थियों के दौड़ के समय में कम्प्यूटर साफ्टवेयर एवं सी.सी.टी.व्ही. कैमरे में समय अलग-अलग दर्ज हुआ है। वन मंडलाधिकारी ने बताया कि वनरक्षक भर्ती 29 मई की शारीरिक दक्षता परीक्षा के संशोधित परिणाम जारी कर विभागीय वेबसाइड पर अपलोड कर दिया गया है।  

कवर्धा स्टेडियम मैदान में समस्त शारीरिक दक्षता परीक्षा में सी.सी.टी.व्ही. कैमरे भी लगाए गए है जो कि प्रत्येक इवेंट को लगातार समय के साथ रिकार्ड कर रहें है। 200 मीटर की दौड़ प्रारंभ से लेकर अंतिम छोर तक दोनो ओर सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाए गए है, जो कि लगातार अभ्यर्थी के दौड़ने के समय को वीडियो के साथ रिकार्डिंग की जा रही है।

वन मंडलाधिकारी चुड़ामणि सिंह ने बताया कि 29 मई को प्रातः 10 बजे वनरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता में अभ्यर्थी उर्मिला और शाम 04 बजे उज्जवल ने क्रमशः 200 मीटर की दौड़ क्रमशः 14.07 सेकण्ड और 19.06 सेकण्ड कम्प्यूटर सॉप्टवेयर ने रिकार्ड किया था। उक्त दिनांक के भर्ती परीक्षा परिणामों के जांच के लिए 06 सदस्यीय जांच कमेटी टीम बनाई गई थी। इस जांच समिति में 02 उप वनमंडलाधिकारी, 01 वनक्षेत्रपाल, साफ्टवेयर आउटसोर्सिंग सर्विसेस के मैनेजर, 02 पीटीआई शामिल थे। जांच टीम ने परीक्षा परिणाम की हर पहलुओं की जांच की।

उन्होंने बताया कि रिकार्डिंग के अनुसार अभ्यर्थी उर्मिला रोल नंबर 2103034612, चेस्ट नंबर 1619 द्वारा 200 मीटर की दौड़ में कम्प्यूटर साफ्टवेयर ने 14.07 सेकेण्ड रिकार्ड कर लिया और मैदान में दोनो छोर में सी.सी.टी.व्ही. कैमरों में 43.04 सेकेण्ड दर्ज हुआ है। अभ्यर्थी उज्जवल सिन रोल नंबर 2103034882, चेस्ट नंबर 3743 द्वारा 200 मीटर की दौड़ में कम्प्यूटर साफ्टवेयर ने 19.6 सेकेण्ड रिकार्ड कर लिया और मैदान में दोनो छोर में सी.सी.टी.व्ही. कैमरों में 31.00 सेकेण्ड दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर साफ्टवेयर में तकनीकी खराबी एवं सिग्नल कमजोर होने के कारण सेंसर के द्वारा अभ्यर्थी के चेस्ट नंबर को रीडिंग नहीं किया गया। जिसे कम्प्यूटर तकनीशियन ने मैन्युअल रीडिंग की, लेकिन मैन्युअल रीडिंग के पूर्व ही अभ्यर्थी द्वारा दौड़ प्रारंभ कर दी गयी। इस कारण उनके समय दर्ज करने में विलंब हुआ और कम्प्यूटर साफ्टवेयर द्वारा त्रुटिपूर्ण रीडिंग दर्ज कर ली गयी।

उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर में संरक्षित रिकार्डों की जांच की गई और उसका मिलान मैदान पर कार्यरत सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के माध्यम से की गई। रिकार्डिंग से मिलान किया गया, जिसमें पाया गया कि कम्प्यूटर साफ्टवेयर के सेंसर द्वारा त्रुटिपूर्ण रिकार्ड दर्ज हो गया। ऐसी परिस्थिति में सी. सी. टी. व्ही कैमरे में दर्ज समय को ही मान्य किया जाता है।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply