मुख्यमंत्री ने रीपा उत्पादों की बिक्री के लिए चैट बोट का किया शुभारंभ

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ में आज महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के तहत विभिन्न प्रकार के उत्पादों के ऑर्डर के लिए चैट बोट का शुभारंभ किया। इस बोट को आत्मिक भारत – vertex suit द्वारा निर्माण एवं फसल बाजार के माध्यम और जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा एक्टिव किया गया है। इस चैट बोट के माध्यम से ग्रामीण औद्योगिक पार्क के उद्यमी अपने उत्पाद को व्हाट्सअप के जरिए सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे।

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के तहत 14 रीपा ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण हो रहा है। इनमें जूट के बैग, कोसा के कपड़े, टेराकोटा, जवाफूल चावल, रागी के उत्पाद, बांस शिल्प, मसाले, रेडी टू ईट, गोबर पेंट, संबलपुरी साड़ी एवं कपड़े, ढ़ोकरा आर्ट, आचार, बड़ी पापड़, आर्टिफिशियल ज्वेलरी इत्यादि शामिल हैं। 

चैट बोट उपयोग करने में बहुत आसान है, व्हाट्सअप की भांति ही काम करता है। इस बोट की मदद से ऑर्डर को प्लेस किया जाता है और पेमेंट भी की जा सकती है। यह ग्रामीण उद्यमी के लिए उत्पाद को बेचने में बहुत ही ज्यादा लाभकारी व आसान है। साथ ही रीपा में उत्पादित सामग्रियों को ऑनलाईन बाजार जैसे कि अमेजान, फ्लिपकार्ट के माध्यम से ग्राहकों को बेचा जा सकेगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    जनदर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘जनदर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संवेदनशीलता और आत्मीयता से लोगों की समस्याएं सुनकर…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply