आधार कार्ड सम्बन्धित समस्याओं के निवारण शिविर 2 जून तक

शेयर करें

रायपुर // आधार कार्ड से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए रायपुर के शहीद स्मारक भवन में चिप्स तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के संयुक्त तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह शिविर 2 जून को प्रातः 10  बजे से 05 बजे तक संचालित होगा। जिसमें यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद से अधिकारीयों द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

शिविर में ऐसे नागरिक जिनके आधार नहीं बन पाए हैं, आधार गुम हो गए, बायोमेट्रिक्स व डेमोग्राफिक्स (निवास व पता) अपडेट, जन्मतिथि, नाम, लिंग अपडेट, ई-आधार डाउनलोड करने में परेशानी, मोबाइल अपडेट होने के बावजूद ओटीपी नहीं आने सहित अनेक समस्याओं का निराकरण शहीद स्मारक रायपुर में आयोजित शिविर में किया जाएगा। इसके लिए नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज के रूप में परिचय पत्र यथा- वोटर आई.डी., राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंकसूची, राशन कार्ड आदि शिविर में साथ लाना होगा।

आज आयोजित शिविर में समस्या निराकरण के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के उप महानिदेशक, हैदराबाद, शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद के निदेशक श्रीनिवास नायक, डाक विभाग के संयुक्त संचालक नरेन्द्र कुमार नागपाल और चिप्स एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के रायपुर के अधिकारियों ने भाग लिया।  

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    जनदर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘जनदर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संवेदनशीलता और आत्मीयता से लोगों की समस्याएं सुनकर…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply