जनदर्शन में आवेदन में हुई त्वरित कार्यवाही जामुल निवासी श्री बंशी लाल साहू को मिला श्रवण यंत्र

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रतिसप्ताह सोमवार को आयोजित जनदर्शन में आज अपर कलेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई साहू ने नागरिकों की समस्या सुनी और प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में जामुल निवासी बंशी लाल साहू कान में कम सुनाई देने की परेशानी को लेकर जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुचे ।

.उन्होंने बताया कि उन्हें कई सालों से कान में कम सुनाई देने की दिक्कत आ रही थी, जिससे उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अपर कलेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई साहू ने उनकी परेशानियों को सुनकर उसके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए श्री साहू को समाज कल्याण विभाग के द्वारा तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया। श्रवण यंत्र मिलने पर श्री साहू ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    जनदर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘जनदर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संवेदनशीलता और आत्मीयता से लोगों की समस्याएं सुनकर…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply