माकड़ी ढाबा से मरकाटोला के बीच 8.98 करोड़ रूपए की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

शेयर करें

रायपुर // संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने आज 8 करोड़ 98 लाख 69 हजार की लागत से माकड़ी ढाबा से फत्तेचंद मरकाटोला के बीच 11.80 किलोमीटर सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का माकड़ी चौक में शुभारंभ किया। यह सड़क कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर के मध्य स्थित है।

इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री शोरी ने कहा कि सड़के किसी भी क्षेत्र या राज्य के विकास का आईना होती है। जहां सड़क नहीं वहां विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव से लेकर शहर तक सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य कर रही है। कांकेर विधानसभा के अधिकांश जगहों में सड़क के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसका सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    जनदर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘जनदर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संवेदनशीलता और आत्मीयता से लोगों की समस्याएं सुनकर…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply