भिलाई जिला अध्यक्ष बिचपुरिया के प्रयास से कई कार्यकर्ताओ की हुई भाजपा वापसी

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में किन्ही कारणों से निष्कासित एवम निलंबित सदस्यों की सूची जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के अनुशंसा से प्रदेश अनुशासन समिति के पटल पर रखा गया था। जिसमें आज प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लेते हुवे 19 निष्कासित एवं निलंबित सदस्यों की सदस्यता पार्टी में बहाल कर दी गई।

अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ की वापसी पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की एवम साथ ही साथ पार्टी की नीति रीती में रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आव्हान किया। बिचपुरिया ने बताया कि आगे भी निष्कासित एवं निलंबित सदस्यों के आवेदन प्राप्त होने पर उनकी भी अनुशंसा कर प्रदेश नेतृत्व के पटल पर रख कर पार्टी में सदस्यता बहाल की जाएगी।

अधिकृत जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह ने देते हुवे बताया कि मुख्य रूप से भागचंद जैन, कुमुद द्विवेदी, महेंद्र पाल, सानू मोहनन, अर्चना पांडे, अरविंद पांडे, सुनील साहू, शोभु राम साहू, सुनील साहू, हरीश वर्मा, भोकू बंछोर, मनोज वर्मा, राजकुमार सोनी, राजकुमार शर्मा, अवधेश शुक्ल, रामाधार शर्मा,संगीता साहू, रीना नया, राजेंद्र कुमार सोनी को बहाल किया गया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    जनदर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘जनदर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संवेदनशीलता और आत्मीयता से लोगों की समस्याएं सुनकर…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply