जामुल ।। नगर पालिका जामुल क्षेत्र में कलार समाज का अधिवेशन सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर सामाजिक बैठक में शामिल हुए कलार (सिन्हा) समाज द्वारा बहादुर कलारिन माता के पूजा अर्चना पश्चात् सामाजिक विषयों पर चर्चा एवं अन्य कार्य सम्पन्न हुआ ।
नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज की पहचान उनकी संख्या बल से नहीं बल्कि उनकी सक्रीयता से होती है । आज हम सब गौरविंत है कि आपके तहसील स्तर का सामाजिक सम्मेलन जामुल नगर में हो रहा है । सिन्हा कलार समाज के समस्त पदाधिकारियों को शुभकामाना देता हूं कि वो अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए समाज उत्थान में कार्य करेगें और डडसेना कलार (सिन्हा) समाज को आगे बढ़ायेंगे और जैसे की आप के समाज द्वारा कुछ मांगे मेरे समक्ष आया है तो नगर के प्रथम नागरिक होने के नाते आपके भावनाओं के अनुरूप दो लाख रूपये की स्वीकृति विभिन्न कार्यों हेतु अपने निधी से प्रदान करता हूं । आप लोगों ने इस समाजिक मंच में मुझे जो सम्मान दिया है इसके लिए मैं इस समाज गंगा को प्रणाम करता हूं ।
कार्यक्रम में कलार (सिन्हा) समाज के दुर्ग तहसील प्रमुख भुनेश्वर सिन्हा, विष्णु सिन्हा, परदेशी सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, खेमलाल सिन्हा, तेजराम सिन्हा, कुंजलाल सिन्हा, मिठैय्या सिन्हा, जीवन चंदेल सहित सामाजिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।











