गर्मी के दिनों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने हैन्डपंपों के संधारण और जल स्त्रोतों के शुद्धिकरण कार्य प्राथमिकता से किए जाए 

शेयर करें

रायपुर // मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए हेंड पंप संधारण और पेयजल स्त्रोतों के शुद्धिकरण के लिए अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होेंने कहा है कि पेजजल की दृष्टि से समस्या मूलक गांवों में नलकूप खनन, राईजर पाईप बढ़ाने, नलकूपों की मरम्मत प्राथमिकता से किए जाए। मुख्य सचिव श्री जैन आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गर्मी के मौसम पेयजल आपूर्ति के संबंध में अधिकारियों की बैठक में को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि पेयजल आपूर्ति के संबंध में शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार करें और आपसी समन्वय से कार्य करते हुए हैण्डपंप संधारण के लिए राईजर पाईप, हैन्डपंप के स्पेयर पार्ट के भण्डारण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पेयजल स्त्रोतों के शुद्धिकरण आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि पेयजल की दृष्टि से समस्या मूलक गांवों की पहचान कर वहां हैन्डपंपों की मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से किए जाए। इस कार्य पंचायत एंव ग्रामीण विकास कार्य का सहयोग लिया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पेयजल स्त्रोतों के क्लोराईजेशन करने और आस-पास साफ-सफाई करने विशेष अभियान चलाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु दवाओं का भण्डारण सहित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जलाशयों की मॉनिटरिंग करने और आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्र के तालाबों में पानी छोड़ने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग को पेयजल समस्या मूलक गांवों और शहरों के वार्डों की पहचान कर आवश्यकतानुसार पेयजल परिवहन के लिए आवश्यक तैयारी करने कहा।

बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, राजस्व विभाग के सचिव श्री एन.एन.एक्का, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज तम्बोली, पंचायत विभाग के संचालक श्री कार्तिकेय गोयल, जल-जीवन मिशन के मिशन संचालक आलोक कटियार, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply