देश के मशहूर गायक पद्म श्री कैलाश खेर के भक्तिमय गीतों के साथ आज तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का होगा समापन

शेयर करें

रायपुर// मातृ शक्ति को समर्पित विश्व का एकमात्र कौशल्या माता मंदिर छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में स्थित है। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज महोत्सव के तीसरे दिन का समापन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशिष्ट आतिथ्य में होगा। इस दौरान देश के मशहूर गायक पद्म कैलाश खेर अपने भक्तिमय गीतों से माता कौशल्या धाम में दर्शकों के सामने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।

इसके साथ ही मुंबई की मशहूर गायिका तृप्ति शाक्या, रायगढ़ के देवेश शर्मा के भक्तिमय गीत संगीत के साथ ही स्थानीय महिला मानस मंडली के द्वारा रामायण मानस गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। गौरतलब है कि राम रामायणी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए रामायण मानस मंडली कलाकारों को सम्मान देने की परंपरा की शुरूआत की गयी है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा प्रति मानस मंडली को 5 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।

माता कौशल्या महोत्सव के समापन अवसर पर अध्यक्ष के तौर पर संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विशिष्ट अथिति के रूप में गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया उपस्थित रहेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply