नाली पर कचरा डालने एवं सार्वजनिक स्थल पर कचरा फैलाने वाले दुकान संचालक पर निगम ने लगाया 15000 का जुर्माना

शेयर करें

भिलाई // नाली में कचरा डालने तथा सार्वजनिक स्थल पर कचरा फैलाने वाले लोगों को निगम के द्वारा बारंबार सफाई व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है। बावजूद बाज नहीं आने वाले लोगों पर निगम जुर्माना की कार्यवाही कर रहा है। ऐसा ही कुछ मामला आज आकाश गंगा मार्केट क्षेत्र में देखने को मिला। आकाश गंगा मार्केट क्षेत्र के दुकान संचालक ऋतुराज गैस एजेंसी के द्वारा नाली में तथा सार्वजनिक स्थानों पर अपने दुकान का कचरा डाला जा रहा था जिसके चलते नाली का प्रवाह बंद हो गया था तथा सार्वजनिक स्थल पर गंदगी पसरी हुई थी।

इस पर निगम के अधिकारी कमलेश द्विवेदी के द्वारा संचालक ऋतुराज गैस एजेंसी से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हथालन नियम तथा निगम अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 15000 जुर्माना वसूल किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आकाशगंगा मार्केट क्षेत्र से कचरा नहीं उठाने की शिकायत प्राप्त हुई थी जिसको लेकर आज निगम की टीम ने इसे गंभीरता से लेते हुए मौके का निरीक्षण किया।

परंतु स्थल का मुआयना करने पर यह जानकारी मिली की शिकायत कर्ताओं में से कुछ लोगों के द्वारा ही अपने दुकान से निकले हुए कचरे को सार्वजनिक स्थान में फेंककर तथा नालियों में डालकर गंदगी फैलाई जा रही है। इस पर निगम प्रशासन ने गंदगी फैलाने पर जुर्माना वसूल किया तथा नाली तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं डालने की समझाइश भी दी। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भिलाई को नंबर वन बनाने के लिए निगम प्रशासन ने अपनी ताकत झोंक दी है। सुखा-कचरा एवं गीला कचरा अलग अलग देने के साथ ही सफाई व्यवस्था बनाए रखने की लगातार अपील की जा रही है। परंतु इसे गंभीरता से नहीं लेने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply