मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नये कलेवर में वेब मीडिया ‘सीजीवालडॉटकॉम‘ का किया शुभारंभ

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में नये कलेवर में वेब मीडिया ‘सीजीवालडॉटकॉम‘ का शुभारंभ किया। उन्होंने सीजीवाल परिवार एवं इसके दर्शकों को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सीजीवाल के प्रमुख संपादक रूद्र अवस्थी एवं संपादक भास्कर मिश्र भी इस मौके पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सीजीवाल लंबे समय से छत्तीसगढ़ के समाचारों को आम जनता तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि सीजीवाल समाचार भी है, विचार भी है और संवाद भी, अब यह एक नए कलेवर में आपके सामने आ रहा है।

प्रमुख सम्पादक अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 2014 से संचालित वेब मीडिया सीजीवालडॉटकॉम एक भरोसेमंद प्लेटफार्म है। जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों से संबंधित खबरें लगातार प्रसारित की जा रही हैं। अब इस वेब मीडिया को आकर्षक पेज के साथ एक बार फिर नया कलेवर दिया गया है। जिससे अधिक तेजी से खबरें पाठकों तक पहुंच सकेंगी। नए कलेवर में पाठकों को विभिन्न क्षेत्रों की खबरें अलग-अलग कैटेगरी में सुविधाजनक ढंग से मिल सकेंगी।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply