टीम देवेंद्र ने भिलाई को डेंगू मुक्त बनाने की सोच को लेकर घर-घर दस्तक दे रहे

शेयर करें

भिलाई। कोरोना की दूसरी लहर की चपेट से निकलने की बाद अब शहर में डेंगू रोकथाम को लेकर मुहिम तेज कर दी गई है। इसे ध्यान में रखते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने डेंगू के प्रति जन जागरूकता अभियान की पिछले दिनों शुरूआत की थी। इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस जन, युवा कांग्रेस वार्ड प्रभारी, NSUI कार्यकर्ता के एवं विधायक के नेतृत्व में बनाये गए वालंटियर्स भिलाई शहर के प्रत्येक घरों में पहुंच रहे हैं और भिलाईवासियों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रहे हैं।विधायक देवेंद्र यादव ने पिछले दिनों शहर के कुछ हिस्से से डेंगू के आधा दर्जन मामले सामने आने के बाद इस बीमारी की प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सेक्टर एरिया का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे और लोगों को डेंगू से बचने सावधानियों को लेकर जागरुक किया। इसके बाद से रोजाना विधायक यादव की टीम घरों तक पहुँच रही है और लोगों को डेंगू से बचने के उपाय बता रही है।विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाईवासियों से अपील की है कि अपने घर में और आसपास पानी एकत्रित ना होने दे। सभी पानी टंकी, जल भंडारण की वस्तुओं को ढक कर रखें। सभी गुलदस्तों, पानी के बर्तनों एवं कूलर का सारा पानी सप्ताह में एक बार पूरी तरह खाली कर दे और उन्हें सुखा कर फिर भरे।विशेषज्ञों की राय अनुसार तेज बुखार, सिरदर्द, बदनदर्द, मांशपेशियों तथा जोड़ो में दर्द, आंखों के पिछले भाग में दर्द, शरीर पर लाल चकते, जी मचलना और उल्टी आना पर चिकित्सकीय परामर्श ले। अधिक मात्रा में ‘ पानी पिये, पौष्टिक आहार का सेवन करें और अच्छी नींद लें।इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आगामी दिनों में विधायक खुद भी वार्डों तक पहुंचेंगे और डोर टू डोर जाकर अभियान चलाया जाएगा।

Advertisements
KWBD

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *