कोविड-19 से निपटने की तैयारियों को परखने अस्पतालों में की गई मॉकड्रिल

शेयर करें

रायपुर // कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आज प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इसके इलाज और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने मॉकड्रिल किया गया। प्रदेश के अस्पतालों में मॉकड्रिल 11 अप्रैल को भी जारी रहेगी।   

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस पर नियंत्रण की तैयारियों को परखने 10 अप्रैल और 11 अप्रैल को मॉकड्रिल के निर्देश दिए थे। संक्रमण बढ़ने की स्थिति में स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशिक्षित स्वास्थ्य पेशेवरों, स्वास्थ्य कर्मियों, एंबुलेंस, परीक्षण उपकरण, मानव संसाधन आदि के इंतजामों का परीक्षण करने कहा गया था।

मॉकड्रिल के दौरान आज शासकीय अस्पतालों में सेवा प्रदायगी की विभिन्न तैयारियों की जांच व समीक्षा की गई। इस दौरान प्रत्येक जिले में क्षेत्रवार स्वास्थ्य केन्द्रों व कोविड-19 के मरीजों के लिए बिस्तरों की उपलब्धता देखी गई। साथ ही आइसोलेशन, ऑक्सीजन, आईसीयू तथा वेंटीलेटर बेड की व्यवस्था को भी परखा गया। मॉकड्रिल के दौरान हर जिले में रेफरल सेवाओं व इसके लिए एम्बुलेंस तथा आवश्यक लाइफ सपोर्ट सिस्टम की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाएं देने वाली संस्थाओं से नेटवर्किंग और प्रभावी कॉल सेंटर की भी जांच की गई। अस्पतालों को जीवन रक्षक औषधियों व उपकरणों के इंतजाम के साथ अन्य सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने कहा गया। साथ ही सभी तरह के जीवन रक्षक उपकरणों का प्रतीकात्मक रूप से उपयोग करते हुए उनकी क्रियाशीलता की जांच की गई।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply