दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुमोदन एवं जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल की स्वीकृति और भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेश अग्रवाल व प्रदेश सह संयोजक शिव चन्द्राकर की सहमति से भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप गटागट ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में दुर्ग जिला संगठन अंतर्गत निवासरत आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यगण जिला कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में पदेन शामिल रहेंगे। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की नवघोषित कार्यकारिणी निम्नानुसार है :-
जिला अध्यक्ष – अनूप गटागट (दीपक नगर)
जिला सह संयोजक – जवाहर जैन (गंजपारा सदर), नवीन जैन (धमधा), सीए आनंद अग्रवाल
जिला प्रचार प्रभारी – सुधा सेंगर,
जिला सह प्रचार प्रभारी – कुंदन साहू,
जिला कार्यालय प्रभारी – उदय शंकर त्रिपाठी,
कार्यालय सह प्रभारी – अभिषेक मनहरे,
जिला सोशल मीडिया प्रभारी – मनीष सिरसकर,
सह-सोशल मीडिया प्रभारी – शालिनी दिल्लीवार,
जिला कार्यकारिणी सदस्य :- टीकम साहू, विष्णुकांत पाण्डेय, राजेश यादव, अशोक साहू, सिद्धार्थ सोनी, हिमांशु शुक्ला, संतोष रतनानी, आनंद यादव, दीपक जैन, राजेश शर्मा, अजय चंद्राकर, मनोज साहू, हेमंत कुमार नेमा, विजय गुप्ता, नरेश सोनी, रिंकू शुक्ला, कमल तिवारी, संजय पुरोहित।
स्थायी आमंत्रित सदस्य :- डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय, विजय बघेल, जितेंद्र वर्मा, रमशिला साहू, लाभचंद बाफना, शिव चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा ।
विशेष आमंत्रित सदस्य :- चैनसुख भट्टड़, डोमार सिंह वर्मा, दीपक देवांगन, डॉ राहुल गुलाटी ।
आर्थिक प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की घोषणा पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के प्रचार प्रसार एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलताओं और जनविरोधी आर्थिक निर्णयों को व्यापारियों-व्यवसायियों के साथ-साथ आमजनों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आर्थिक प्रकोष्ठ की है। प्रदेश सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते प्रदेश में प्रति नागरिक 40 हजार रुपये से अधिक का कर्ज का बोझ आ चुका है। छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति लगातार खोखली होती चली जा रही है। इन सब परिस्थितियों में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है कि वह प्रदेश को आर्थिक रूप से दिवालिया बनाने वाली कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।





