हनुमान जन्मोत्सव:निगम परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर हवन कार्यक्रम में मेयर हुए शामिल

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम/ गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर मेयर धीरज बाकलीवाल ने शहर के विभिन्न हिस्सों में आयोजित दर्जन भर से अधिक मंदिरों में दर्शन किये। शहरवासियों को हनुमान जी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। मेयर धीरज बाकलीवाल ने नगर पालिक निगम परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में स्थापित श्री हनुमान जी की विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना कर हवन की।

श्री हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत मेयर धीरज बाकलीवाल सेक्टर 9 स्थित हनुमान मंदिर के अलावा गंजपारा हनुमान मंदिर,पंचमुखी हनुमान मंदिर,जीवन रेखा परिसर के करीब हनुमान मंदिर,कसारीडीह कन्हैयापुरी पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मेयर ने मंदिरो में चल रहे हवन में भाग लिया और सभी भक्तों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। मेयर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि महाबली हनुमानजी चिरंजीवी है औऱ उनकी केवल भक्ति मात्र से लोगों के बड़े-बड़े संकट और दुःख दूर हो जाते है। इसलिए हनुमानजी को संकटमोचक और कष्टभंजन भी कहा गया है।

नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों व नागरिको ने प्रसाद ग्रहण कर निहाल हुए। हवन कार्यक्रम कुलेश्वर साहू, दुर्गेश गुप्ता, प्रकाश अहीर, संतोष मिश्रा,योगेश सूरे, सत्यनारायण शर्मा, निशांत यादव, राजू चन्द्राकर, लता यादव, पूर्णिमा तिवारी, साक्षी वर्मा, लवकुश शर्मा,सुनीता राजपूत इत्यादि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply