4 अप्रैल को होगी भव्य ध्वज यात्रा सेक्टर 1 मां शारदा मंदिर से सेक्टर 9 हनुमान मंदिर तक होगी यात्रा151 मंदिरों से आयेंगे ध्वज

शेयर करें

भिलाई // शहर में भगवान श्री हनुमान जी की जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होने वाला है। हजारों की तादाद में पूरे प्रदेश भर से हनुमानजी के भक्त इस आयोजन में शामिल होने वाले हैं। सिर्फ यही नहीं प्रदेश के प्रत्येक जिले से आकर्षक और मनमोहक झांकियां और डीजे भी इस आयोजन में शामिल होंगे। सेक्टर 1 मां शारदा मंदिर से सेक्टर 9 हनुमान मंदिर तक होगी ध्वज यात्रा
। मंदिरों से भक्त ध्वज लेकर निकलेंगे और पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सेक्टर 9 हनुमानजी के मंदिर पहुंचेंगे। जहाँ सबसे पहले भगवान श्री हनुमान जी की भव्य महा आरती की जाएगी। हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण करेंगे। इस आयोजन में प्रमुख रूप से भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे। हजारों भक्त एकसाथ हनुमान चालीसा का पाठ कर शहर के हर परिवार के सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।

आकर्षक झांकी के होंगे दर्शन
भगवान श्री हनुमान जी की जन्मोत्सव के भव्य आयोजन में शहरवासियों को विशाल और विशेष आकर्षके झांकी का नजारा देखने को मिलेगा। प्रदेश भर से अलग अलग जिले से झाँकी आएगी । जो डीजे के साथ पूरे शहर का भ्रमण करेगी

50 हजार भक्तों के लिए बनेगा महाप्रसादी
जय श्री हनुमान वाहिनी हर साल भगवान श्री हनुमान जी की जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम से पूरे श्रद्धा पूर्वक मानती है। पिछले बार 101 मंदिरों से ध्वज यात्रा निकाली गई थी और 50 हजार भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया था। इस साल 151 मंदिर से ध्वज यात्रा निकालेंगे और 70 हजार से अधिक भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply