1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता के लिए कर सकते हैं अप्लाई, भिलाई निगम के सभागार में बेरोजगारी भत्ता को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में बेरोजगारी भत्ता को लेकर स्कूल के शिक्षकों तथा निगम के कंप्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षित किया गया। निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर प्रशिक्षण का आयोजन आज सभागार में हुआ। इसकी बैठक में रोजगार कार्यालय के अधिकारी तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी मौजूद थे। नोडल अधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता को लेकर क्लस्टर तैयार किया गया है। बेरोजगारी भत्ता के अप्लाई करने के लिए सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होगी।

इसके लिए वेब पोर्टल www.berojgaribhatta.cg.nic में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए जीवित रोजगार पंजीयन कार्ड, 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र तथा नवीनतम कलर फोटो, आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह 2500 रुपए डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। पात्रता की अगर बात करें तो छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है, 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो, 1 अप्रैल को 12वीं या उससे उच्च योग्यता में 2 वर्ष पुराना जीवित रोजगार का पंजीयन, स्वयं के आय का कोई स्रोत नहीं तथा परिवार की वार्षिक आय 250000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

congress-now-only-one
  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply