मुख्यमंत्री श्री बघेल शासकीय नगार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के ‘हीरक जयंती समारोह 2023’ में शामिल होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम पहुंचे

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शासकीय नगार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के ‘हीरक जयंती समारोह 2023’ में शामिल होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम पहुंचे

मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया

समारोह के प्रारंभ में कॉलेज की छात्राओं ने राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार…..का गायन किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस कॉलेज के छात्र रहे हैं l

कार्यक्रम में राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पदम श्री डॉ ए टी के दाबके, वर्ष 1948 कॉलेज के प्रथम बैच के छात्र डॉ आर एस गुप्ता, विद्या भूषण शुक्ला, अंजय शुक्ल, कॉलेज के प्राचार्य डॉ पी सी चौबे भी उपस्थित हैं

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय नगार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर को ‘छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की

कॉलेज में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की घोषणा

मुख्यमंत्री ने हीरक जयंती समारोह में अपने कॉलेज के जमाने के सहपाठियों को याद करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित साथियों के नाम पुकारे और उनसे जुड़े रोचक संस्मरण सुनाए

उन्होंने महाविद्यालय के वर्तमान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश को आप से बड़ी उम्मीदें हैं, आप हमसे भी ज्यादा ऊंचाइयां छुएं,  इस महाविद्यालय के छात्रों ने  हर क्षेत्र में श्रेष्ठ स्थान हासिल किया है, कॉलेज में बिताया समय जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। इसी दौरान हम अपने अपने सपनों को बुनते हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कॉलेज के भूतपूर्व और वर्तमान छात्रों को महाविद्यालय की हीरक जयंती की शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज जिस ऑडिटोरियम में समारोह आयोजित हो रहा है, वह पंडित दीनदयाल जी के नाम पर है क्योंकि इसके लिए जमीन साइंस कालेज से दी गई थी, इसलिए ऑडिटोरियम के नाम में शासकीय नागार्जुन स्नात्तकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का नाम भी जोड़ा जाएगा

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply