राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2023 के लिए 3 पद्म विभूषण, 4 पद्म भूषण और 47पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए 

शेयर करें

दिल्ली // राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आज (22 मार्च, 2023) एक भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया और भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2023 के लिए तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और सैंतालीस पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्र सरकार के अन्य मंत्री तथा अन्य सम्मानित अतिथि शामिल थे।

अलंकरण समारोह के बाद, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री द्वारा आयोजित भोज में पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की।

पद्म पुरस्कार विजेता कल सुबह (23 मार्च, 2023) राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे अमृत उद्यान, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय भी देखने जाएंगे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply