छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 के प्रारूप के अनुमोदन पर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किये जाने पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने कहा है कि मीडिया कर्मियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे अपने कर्तव्यनिर्वहन के लिये जल्द ही मीडिया कर्मियों को सुरक्षा कवच मिलेगा। प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा की मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मामले में रुचि लेकर सुप्रीम कोर्ट के अवकाश प्राप्त जस्टिस आफताब आलम की अध्यक्षता में प्रारूप निर्माण कमेटी बनाई।

सुरक्षा विधेयक के मसौदा को लेकर जस्टिस श्री आलम ने रायपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा में बैठकें ली। इन तीनों स्थानों में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधियों ने भी मसौदे पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वश्री बृजेश चौबे, राजेश मिश्रा, मोहन तिवारी, राम साहू, अब्बास अली, हरबंस अरोरा, प्रांतीय सचिव मनोज मिश्रा ने मीडिया कर्मियों के प्रति सहृदयता रखने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply