दुर्ग क्षेत्र में निगम कर रही है वृद्धा भिखारी का सर्वे, शहर के मुख्य चौक चौराहों का निरीक्षण कर भेजेंगे वृद्धा आश्रम

शेयर करें

दुर्ग // नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेशानुसार निगम क्षेत्रांतर्गत वृद्ध, बीमार, भिखारी, घुमन्तु लोगों का सर्वे के लिए आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निगम अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को शहर के अंदर भीख मांगने वाले भिखारियों व वृद्ध लोगो की खोजबीन के लिए निर्देश दिए। इस क्रम में आज उपायुक्त मोहेंद्र साहू, सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, भुवनदास साहू, योगेश सूरे, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा के अलावा राजस्व विभाग और बाजार विभाग द्वारा शहर का निरीक्षण किया गया है।

निरीक्षण के दौरान नागपुर से एक दिन पूर्व ही आये यादन भालेकर को वृद्धा आश्रम ले जाने पर घर वापस नागपुर जाने बात किया गया जिसे रेलवे स्टेशन में छोड़ा गया। बिहार के विजय यादव को कि भीख मांगते पकड़ा गया उसे भी वृद्धा आश्रम छोडने की बात पर रेलवे स्टेशन को वापस चले गये। जोरातराई गांव जिला दुर्ग जोहितीन बाई द्वारा बताया गया रोड सुबह 9 बजे आ भीख मांगकर शाम तक जाने की बात किया जिसे दोबारा निगम क्षेत्र में दिखाई देने पर वृद्धा आश्रम छोड़ने की चेतावनी देकर नगर निगम क्षेत्र में दोबारा भीख मांगने पर मना किया गया है।दुर्ग क्षेत्र में नगर पालिक निगम कर रही है भिखारी की खोजबीन, शहर के मुख्य चौक चौराहों का निरीक्षण कर भेजेंगे वृद्धा आश्रम।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply