एस आर हॉस्पिटल ने नगर निगम भिलाई के 154 कर्मियो का किया फ्री हेल्थ चेकअप

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिका निगम भिलाई के सभागार में एस आर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चिखली दुर्ग द्वारा दिनॉक 17 मार्च दिन शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ निगम आयुक्त रोहित व्यास द्वारा भगवान धन्वन्तरी के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलीत किया गया । निगम आयुक्त ने एस. आर. हॉस्पिस्टल की टीम द्वारा की जा रही मानव सेवा के सर्मपण भाव की भूरी भूरी प्रशंसा की।

इस शिविर मे 154 निगम कमिर्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर मे नगर पालिका निगम के कर्मचारीगण एवं अधिकारीगण ने सपरिवार अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस पी केसरवानी ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शिविर मे हाई ब्लड प्रेशर शुगर घुटना दर्द कमर दर्द सर्दी खासी बुखार एवं अन्य कई शिकायतों को लेकर मरीजों ने अपना परीक्षण कराया।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ छाया भारती ( रेटीना सर्जन ) ने बताया कि कुल 106 मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया जिसमें 15 मरीजों को मोतियाबिन्द एवं ऑख में नखुना की शिकायत पाई गई। कई मरीजों के रेटीना में भी शिकायत पाई गई। शिविर में सभी कर्मियो का निः शुल्क ब्लड शुगर जॉच किया गया ।

शिविर में डॉ एस के पटेल,प्रेम चन्द्राकर,चन्द्र सेन राठौर ,श्रीमती सीमा बरहरे ,सुश्री यमुना पटेल ने स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply