एसडीएम बेमेतरा ने किया ढारा उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण

शेयर करें

बेमेतरा // अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुश्री सुरुचि सिंह द्वारा आज गुरुवार को ग्राम ढारा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान, आई.डी. क्रमांक 432009020 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद पाया गया। दूरभाष के माध्यम से विक्रेता सनत साहू पिता बल्लू साहू से संपर्क कर दुकान खुलवाया गया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार के स्टॉक पंजी का संधारण नहीं किया जाना पाया गया तथा संचालक द्वारा राशन सामग्री के आवक जावक का कोई हिसाब नहीं रखा गया था, वितरण केन्द्र पूर्णतः अव्यवस्थित था। शक्कर की कीमत शासन द्वारा निर्धारित दर 17 रू है किन्तु 20 रु. प्रति किलो की दर से विक्रय किया जा रहा था। जिसकी जानकारी ग्रामवासियों से ली गई है।

राशन दुकान का संचालनकर्ता राधाकृष्ण महिला स्व-सहायता समूह है किन्तु उसका संचालन सनत कुमार साहू पिता बल्लू साहू द्वारा किया जा रहा था। विभिन्न अनियमितताओं को देखते हुए संचालनकर्ता एजेंसी राधाकृष्ण महिला स्व सहायता समूह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा शासकीय उचित मूल्य की दुकान द्वारा आई. डी क्र. 432009020 को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply