हिन्दुओ के सवाभिमान जागरण से ही पुनः बनेगा भारत हिन्दुराष्ट्र: संत राजीवलोचन दास

शेयर करें

दुर्ग से फिर उठी पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाने की माँग

दुर्ग।हिन्दू स्वाभिमान जागरण सन्त पदयात्रा आज दुर्ग जिले के ग्राम अंडा से होते हुए बोरसी दुर्ग पहुंचे मां बमलेश्वरी संत पदयात्रा का स्वागत अंडा से कोड़िया भनपुरी, हनोदा तथा दुर्ग में मातृशक्ति, हिंदू समाज, जस गीत समिति, रामायण मंडली,. सामाजिक प्रमुख तथा मंदिर समिति के लोगों द्वारा संतों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात यात्रा का समापन पद्मनाभपुर दुर्ग में विशाल धर्मसभा के साथ हुआ इस दौरान छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर पूज्य सर्वेश्वर दास जी महंत, महामंत्री राधेश्याम दास जी महाराज एवं सभा के मुख्य वक्ता के रूप में राजीव लोचन दास जी महाराज चित्रकूट धाम के साथ संतों की टोली मंच पर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम समाज प्रमुखों द्वारा संतों का स्वागत किया गया इस दौरान साहू समाज, गोड़ समाज, सतनामी समाज, चौहान समाज आदि ने स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए राधेश्याम महाराज जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वाभिमान संत यात्रा मां बमलेश्वरी से चलकर 700 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं आज आपके दुर्ग शहर में हिंदुओं के स्वाभिमान जागरण के लिए यह यात्रा पहुंची है। उन्होंने यात्रा का प्रस्तावना प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता संत राजीव लोचन दास जी महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं के स्वाभिमान जागरण के लिए छत्तीसगढ़ के चारो दिशा से संतों की टोली यात्रा विगत 1 माह से कर रही है इस प्रकार की यात्रा की जरूरत आखिर क्यों पड़ी? वर्तमान समय में समाज विभिन्न जातियों के चक्र जाल में फंसा हुआ है जिसे खत्म करने हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता है, और हम छत्तीसगढ़ से इस आयोजन का शुभारंभ इस लिए किए है क्योंकि पूरे विश्व मे भारत और पूरे भारत में केवल छत्तीसगढ़ को माँ का दर्जा प्राप्त हुआ है और इस छत्तीसगढ़ के बेटी कौशल्या के नन्दन श्री राम ने विधर्मी रावण को हरा कर हिन्दू राष्ट्र की पुनःस्थापन की।
इस दौरान आशीर्वाद प्रदान करते हुए महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास जी महाराज ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने के लिए हमें अपने ग्राम, नगर, शहर, वार्डों से प्रस्ताव तैयार करके महामहिम राष्ट्रपति एवम प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपना है, गौ माता को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने की बात कही। हिंदू संस्कृति सभ्यता का प्रचार प्रसार तथा धर्मांतरण मुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश बनाने की बात कही और उन्होंने समाज से आग्रह किया कि प्रति मंगलवार शाम 7:00 बजे मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य हो, ऐसे ही जागरण के द्वारा हिंदू शक्ति का जागरण अवश्य होगा। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं शांति पाठ किया गया।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply