मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के लिए प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नबीन ने प्रचार रथों को किया रवाना

शेयर करें

दुर्ग ।। प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नबीन ने भाजपा का झंडा दिखाकर सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को रोकने के लिए प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ चार रथों को दुर्ग शहर के चार अलग-अलग मंडलों के लिए जिला भाजपा दुर्ग से रवाना किया गया।

चारों प्रचार रथों को रवाना करने से पहले प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नबीन ने जिला भाजपा के कदम को प्रशंसनीय बताया और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को रोकने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ जिला भाजपा दुर्ग द्वारा प्रचार रथों के माध्यम से जन जागरण करके घेराव की अपील किया जाना बेहद प्रेरणास्पद कार्य है। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी पूरी इच्छाशक्ति और ताकत के साथ विरोध करने का समय आ गया है तमाम प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी अपनी पूरी ऊर्जा और समय पार्टी को प्रदान करना है।

प्रचार रथों को रवाना किए जाते समय संभाग प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, के.एस. चौहान, विनायक नातू, श्रीमती अलका बाघमार, जिला मंत्री आशीष निमजे, श्रीमती अमिता बंजारे, रोहित साहू, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला सह-कार्यालय मंत्री मदन वाढ़ई, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया,

जिला मीडिया सह-प्रभारी- राकेश दुग्गड़, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी- नारायण दत्त तिवारी, जिला आईटी सेल प्रभारी जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार, डॉ. शरद अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री विकास सेन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply