मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूज्य पंचायत व शदाणी सेवा मंडल संत  शदाणी नगर के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पूज्य पंचायत व शदाणी सेवा मंडल संत शदाणी नगर रायपुर के पदाधिकारियों  ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में 63 वाँ वर्सी महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को शदाणी दरबार के वर्तमान पीठाधीश की ओर से आशीर्वाद स्वरूपा भेंट किया गया। 

शदाणी दरबार के प्रवक्ता नन्दलाल साहितिया ने बताया की 14 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लगभग 300 तीर्थयात्रियों के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर दरबार के सचिव उदयलाल एवं विशिष्ट चावला मौजूद थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply