मुख्यमंत्री 11 मार्च को पाटन और मनेन्द्रगढ़ में  आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे 

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 मार्च को दुर्ग, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 मार्च को सुबह 10.40 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर 11.55 बजे दुर्ग जिले के मिनी स्टेडियम पाटन पहुंचेंगे और वहां सुबह 11 बजे से स्वर्गीय भोलाराम कश्यप स्मृति सभास्थल में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के 77वें महाधिवेशन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 3.05 बजे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ पहुंचेंगे और इसके बाद दोपहर 3.45 बजे मनेन्द्रगढ़ से प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर आएंगे। 

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply