पुलिस आम जनता से मित्रवत् व्यवहार करेः राज्यपाल

शेयर करें

रायपुर // राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज यहां   राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्रबोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, रायपुर के निदेशक रतनलाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के  सात परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंटकर उनका अभिवादन किया।

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखें। उन्होंने अधिकारियों से अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस को आम जनता से, मित्रवत् व्यवहार करना चाहिए। पुलिस को वन्चित वर्ग के लोगो से, आम जनता से विद्यार्थियों से, आदि से नियमित रूप से मिलना चाहिए और उनकी समस्याएं जानना चाहिये।  

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा बतौर पुलिस अधिकारी अपका व्यवहार ऐसा होना चाहिये कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्भीक होकर न्याय पाने के उद्देश्य से आपके पास आ सके और उनकी समस्याओं को दूर कर न्यायोचित निर्णय लें। दोषियों के प्रति कठोर और निर्दोष के प्रति संवेदना पूर्वक कार्य करने से  पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, राज्य पुलिस अकादमी जयंत वैष्णव, भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply