कलेक्टर ने किया जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण

शेयर करें

बेमेतरा // कलेक्टर बेमेतरा पदुम सिंह एल्मा ने आज शुक्रवार को सवेरे 11 बजे जिला कार्यालय कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों में संचालित विभागीय गतिविधियों एवं कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। सभी विभाग प्रमुखों को कार्यालय में साफ-सफाई रखने एवं रिकार्ड दस्तावेजों को व्यवस्थित रूप से संधारित रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधीश ने जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा में रोजगार पंजीयन हेतु आये विद्यार्थियों एवं युवाओं से पंजीयन के संबंध में बात-चीत की। इसी तरह श्रम विभाग में आये हितग्राहियों से आत्मीय बात-चीत की। कलेक्टर ने श्रम विभाग के अधिकारी को शीघ्र ही उनका कार्य पूर्ण करने को कहा। शिकायत शाखा निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जनचौपाल एवं कलेक्टर जनचौपाल के लंबित आवेदनों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए l

साथ ही राहत शाखा में उपस्थित कर्मचारियों से कोविड-19 के तहत दिए जाने वाले आर्थिक सहायता राशि के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला कोषालय, निर्वाचन शाखा, भू-अभिलेख, आबकारी, क्रेडा, उद्यानिकी, खाद्य, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, खेल विभाग, आदिवासी विकास शाखा, मछली पालन विभाग, नाजिर शाखा, कृषि विभाग आदि का निरीक्षण किए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए, सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय आकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply