मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर ‘भरोसे के बजट‘ में उनका मानदेय बढ़ाये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मानदेय वृद्धि की खबर सुनकर मुख्यमंत्री का आभार जताने बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका विधानसभा पहुंची इन महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ जाहिर हो रही थी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से आज प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का होली पर्व का उल्लास दोगुना हो गया है। प्रदेश भर की आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं में हर्ष की लहर है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट की घोषणानुसार महिलाओं तथा बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण हेतु प्रदेश भर में संचालित 46 हजार 660 आगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मासिक मानदेय की राशि 06 हजार 500 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रूपए प्रति माह करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। इसी तरह उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 03 हजार 250 रूपए से बढ़ाकर 05 हजार रूपए प्रति माह करने और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 04 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 07 हजार 500 रूपए प्रति माह करने की घोषणा की।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका उपस्थित थीं।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply