146960 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के भुगतान के साथ कुल 713 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई

शेयर करें

दिल्ली // खरीफ विपणन सत्र 2022-23 (खरीफ फसल) के लिए धान की खरीद से 1 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। 01.03.2023 तक लगभग 713 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई और 146960 करोड़ रुपये का न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सीधे किसानों के खाते में स्थानांतरित कर दिया गया है।

खरीद की प्रक्रिया के निर्बाध संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। खरीदे गए धान के बदले चावल की आपूर्ति जारी है और 713 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के बदले 01 मार्च 2023 तक केंद्रीय पूल में लगभग 246 लाख मीट्रिक टन चावल प्राप्त किया गया है। देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्रीय पूल में वर्तमान में चावल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

वर्तमान खरीफ विपणन सत्र 2022-23 की खरीफ फसल के लिए, 766 लाख मीट्रिक टन धान (चावल के मामले में 514 लाख मीट्रिक टन) की खरीद का अनुमान लगाया गया है। वर्तमान खरीफ विपणन सत्र 2022-23 की रबी फसल के लिए, लगभग 158 लाख मीट्रिक टन धान (चावल के मामले में 106 लाख मीट्रिक टन) की मात्रा की खरीद का अनुमान लगाया गया है। रबी फसल को शामिल करने के साथ, यह उम्मीद की जाती है कि पूरे खरीफ विपणन सत्र 2022-23 के दौरान लगभग 900 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा सकती है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply