प्रधानमंत्री जन औषधि की पांचवी वर्षगांठ पर प्रचार रथ को किए रवाना

शेयर करें

दुर्ग // प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अंतर्गत विभिन्न शहरों में जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर भारत सरकार द्वारा
जन उपयोगी जन औषधि के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए आज से 5 वर्ष पहले जन औषधि परियोजना के माध्यम से औषधि केंद्र खोले गए थे 1 मार्च से 7 मार्च तक प्रत्येक वर्ष इसकी वर्षगांठ मनाई जाती है l

इस वर्ष पांचवा वर्षगांठ के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र चौरसिया कंपलेक्स मीनाक्षी नगर बोरसी से जन औषधि जन चेतना अभियान का रथ पूरे शहर में भ्रमण करेगा इस अवसर पर श्री वर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की गरीब जनता के लिए विभिन्न माध्यमों से उन को मदद पहुंचाने का प्रयास करते आ रहे हैं इसी के तहत आज से 5 वर्ष पूर्व उन्होंने स्वास्थ्य पर होने वाले खर्चों पर कैसे नियंत्रण हो इस दिशा में विचार कर जन औषधि केंद्र खोलने का निर्णय लिया जिससे कि आज जनता के ऊपर दवाओं का जो भार पड़ता था वह आधे से भी कम रह गया है इसे जन जागरण के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का जो सप्ताह भर के कार्यक्रम है उनसे निश्चित तौर पर लोगों को लाभ होगा l

इस अवसर पर डोगरगढ़ विधानसभा के प्रभारी अजय तिवारी जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू मंडल महामंत्री राकेश यादव पोषण साहू मनोज यादव संजय शुक्ला के साथ भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे साथ ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह राजपूत जन औषधि केंद्र के राज्य नोडल अधिकारी गौरव गुप्ता केंद्र संचालक संतोष चौहान मंडल के व्यापारिक बंधु अनिल चौरसिया संजय चौरसिया कुलेश्वर साहू पंकज शर्मा अंकित अनिमेष काजल नीलिमा पूजा एवं गणेश्वरी आदि उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply