मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य के लिए जन समर्पन सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी एवं उनकी माता जी का सम्मान हुआ

शेयर करें

दुर्ग // मानव सेवा एवं गौ सेवा पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी एवं उनको जन्म देने वाली मां का विश्व ब्राह्मण समाज, राजनांदगांव द्वारा सम्मान किया गया l मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। यही काम आपको औरों से अलग रखता है। इससे आपको को जो संतुष्टि व प्यार मिलता है उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं। यही सोचकर ‘ये’ नि:स्वार्थ भाव से जन समर्पण सेवा संस्था के युवा सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। संस्था कई ऐसे सेवक हैं जो नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने में हमेशा आगे रहते हैं। इसके बदले उन्हें न तो किसी प्रकार के पारितोषिक की उम्मीद रहती और न ही किसी प्रकार की अन्य चाहत होती है।

दुर्ग जिले की जन समर्पण सेवा संस्था हैं जिनके द्वारा किए जा रहे कार्य अनुकरणीय उदाहरण हैं। समाज की बेहतरी, दिनहीनों की मदद, जरूरतमंदों के लिए सहायता के रूप में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था के सदस्य विगत 6 वर्षों से दरिद्र नारायण की सेवा को ईश्वर सेवा मान रहा है, मानसिक रूप से कमजोर, विक्षिप्त की मदद, दिव्यांग जनोँ को उनकी जरूरत की सामग्री वितरण, गौ माता को रेडियम पट्टी लगाना, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे, कोटना का वितरण करना, हर जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की सामग्री जैसे बर्तन, कम्बल, साबुन, निरमा आदि का वितरण ऐसे सरहानीय एवं नेक कार्य संस्था के युवा सदस्य बिना रुके बिना किसी दिन नागा किये निरन्तर जारी रखे हुए है l

विश्व ब्राह्मण समाज द्वारा केसर नगर गौशाला, राजनांदगांव में आयोजित फाल्गुन उत्सव एवं सम्मान समारोह अतिथि के रूप में सत्यप्रकाश शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष विश्व ब्राम्हण समाज,) श्रीमती अर्चना चौबे (महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धमतरी) कचरू लाल शर्मा जी, संतोष पटाक, (प्रदेश सरंक्षक) सुमीत शर्मा (अध्यक्ष राजनांदगांव इकाई) श्रीमती मौसमी शर्मा (अध्यक्ष महिला इकाई राजनांदगांव) कमल शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में योगेन्द्र शर्मा बंटी एवं उनकी माता श्रीमती मिथलादेवी नंदलाल शर्मा को प्रतीक चिन्ह मोमेंट भेंटकर सम्मानित किया गया, जिसमें उनके साथ विश्व ब्राम्हण समाज, दुर्ग महिला अध्यक्ष किरण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, ईशान शर्मा उपस्थित थे l

सम्मान समारोह में प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों का सम्मान के साथ साथ समाज के प्रतिभावान बच्चों का भी सम्मान किया गया l सम्मान समारोह में पूरे प्रदेश से ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे जिसमें विशेष रूप से नत्थू लाल जी शर्मा श्रीमती गीता शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, आशुतोष शर्मा, दिनेश शर्माहरगोपाल शर्मा, अशोक शर्मा, श्रीमती सीमा पुरोहित, सुरेखा शर्मा, अन्नी पटाक, राकेश शर्मा, आनंद शर्मा, मनोज शर्मा, विजय पटाक, संतोष शर्मा, संजय शर्मा, प्रकाश शर्मा, मंजू शर्मा, शोभा शर्मा, पुष्पा पुरोहित, संगीता शर्मा, चंदा देवी शर्मा, सरिता शर्मा, चंचल शर्मा, अनुराधा शर्मा, ममता शर्मा, आँचल शर्मा, एवं भारी मात्रा में पूरे प्रदेश से ब्राम्हण जन उपस्थित थे..

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    इबोला वायरस रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया…

    और पढ़ें
    मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply