भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन एवम चूड़ी भेंट कर विरोध प्रदर्शन किया

शेयर करें

भिलाई // भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के निर्देश एवम प्रदेश के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के ऊप्पर बढ़ते अपराध एवम रायपुर में नाबालिग बालिका पर चाकू से वार करते हुए बाल पकड़कर पूरे गुढ़ियारी क्षेत्र में घुमाया गया जिसमे भूपेश सरकार की लाचारता दिखाई दी। इस तरह की घटनाएं प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहा है और सरकार आंख बंद करके रखी हुई है इसको लेकर आज महिला मोर्चा भिलाई जिला द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन एवम चूड़ी भेंट कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुवे कहा कि भूपेश बघेल की सरकार महिलाओं की सुरक्षा में हर तरफ फेल है उन्हें शराब बेचने फुर्सत नहीं मिल रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शराब नीति के कारण ही आज छत्तीसगढ़ में बलात्कार,मर्डर, लव जिहाद जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भूपेश बघेल की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में अशमर्थ है तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा कि अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई। छत्तीसगढ़ में सरकार की हर नीति में फेल होती जा रही है जब से कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आई है तब से छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा की जगह अपराध के गढ़ के नाम से जाना जाने लगा है हर तरफ लूट मर्डर बलात्कार जैसी घटनाएं दिखने लगी है। अध्यक्ष ने महिलाओं से अपील किया है कि आप सब के सहयोग से इस लबरी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष मिथिला खिचरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीता विश्वकर्मा, पूर्व महापोर निर्मला यादव, वरिष्ट भाजपा नेत्री सरला आचार्य, साहिदा परवीन, पुष्पलता कर, ईश्वरी कुशवाहा, लक्ष्मी बघेल, मोगरा देशमुख, रश्मि सॉ, कांति वर्मा, मंत्री उपासना साहू, जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, महमंत्री योगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ल, रूप राम साहू, अशोक गुप्ता, जोगेश्वर सोनी, गजानंद बंछोर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष अमित मिश्रा, सौरभ चटर्जी, विनय सेन एवम बड़ी में सभी मंडलो से महिलामोर्चा, युवामोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक…

    और पढ़ें
    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply