मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा की डॉ. खूबचंद बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे पहले सपना देखा था। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। शिक्षा, सहकारिता के क्षेत्र सहित कई सामाजिक आंदोलनों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान खूबचंद जी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

डॉ. खूबचंद ने सामाजिक कुरीतियों पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने पंक्ति तोड़ो आंदोलन चलाया। करमछड़हा, जनरैल सिंह एवं ऊंच-नीच जैसे नाटक लिखकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनजागृति फैलाई। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान स्थापित किया गया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक…

    और पढ़ें
    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply