भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में आज हॉस्पिटल सेक्टर में हुए अग्निकांड में पीड़ित परिवारों से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुनः मुलाकात की।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पीड़ित परिवारों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवम भोजन की व्यवस्था की गई।
जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि हम सब आपके साथ हैं और आपको किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। एवं अध्यक्ष द्वारा तत्काल दुर्ग कलेक्टर से टेलिफोनिक चर्चा कर पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने की आग्रह किया गया। कलेक्टर द्वारा अध्यक्ष को विश्वास दिलाया गया की जल्द से जल्द इनकी हर समस्या का हम समाधान करेंगे।
मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष तिलक यादव झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज तिवारी छाया पार्षद दिनेश यादव नितेश मिश्रा एवं पश्चिम मंडल के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे












