छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री हरिचंदन 22 फरवरी को पहुंचेंगे रायपुर, 23 फरवरी को लेंगे शपथ

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल 22 फरवरी को राजभवन विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से प्रातः 7:40 बजे प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8:30 बजे विशेष विमान से रवाना होकर प्रातः 10:00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को प्रातः 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक…

    और पढ़ें
    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply