मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कौही में महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

शेयर करें

दुर्ग // हमारे तीर्थ स्थल  हमारे धरोहर हैं। यहां तीर्थयात्रियों के लिये सुविधाओं का विकास हमारे लिए प्राथमिकता है और इस दिशा में बड़ा काम पिछले चार वर्षों में हमने किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात आज दुर्ग जिले के ग्राम कौही में आयोजित मेले में भगवान शिव के दर्शन करने आये श्रद्धालुओं से कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आप सभी की मंगलकामना भगवान भोलेनाथ से करता हूँ। हमेशा की तरह इस बार भी कौही मेले में हजारों श्रद्धालु मौजूद हैं। भगवान शिव को औधड़दानी कहते हैं। जहां भी शिव विराजे हैं वहां मेले लगे हैं। भगवान शिव का आशीर्वाद हम पर है। प्रदेश समृद्धि की राह पर है। साधु संत कहते हैं कि शिव भाव से ही सारे जीवों की सेवा करना है। हमने इसे ही लक्ष्य माना है। ईश्वर के आशीर्वाद और आप के सहयोग से हम यह कार्य कर रहे हैं। कोरिया से सुकमा तक 2200 किमी में रामवनगमनपथ को विकसित करने काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल्या महोत्सव मनाने का हमने निर्णय किया है। शिवरीनारायण में और राजिम में हम अधोसंरचना विकसित कर रहे हैं ताकि तीर्थयात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल पाए। राजिम में 55 एकड़ क्षेत्र को मेला परिसर के रूप में विकसित कर रहे हैं। राजिम में तीर्थयात्रियों को रहने की सुविधा यहां मिल पाएगी। गुरू घासीदास से जुड़े तीर्थस्थलों में भी हम अधोसंरचना और सुविधा जुटा रहे हैं। आर्थिक रूप से प्रदेश को बेहतर करने और शिक्षा स्वास्थ्य से संबंधित सुविधा जुटाने का कार्य कर रहे हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, विदेश व्यापार महानिदेशालय तथा आई.टी.पी.ओ के संयुक्त तत्वावधान में आज राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रायपुर के एक निजी होटल में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply