भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल 16 फरवरी को दुर्ग में करेंगेकार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

शेयर करें

दुर्ग // आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय 16 फरवरी को सबेरे 10:30 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक लगातार दुर्ग जिले की तीन विधानसभा सीट दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा के शक्ति केंद्र स्तर तक के कार्यकर्ताओं से पृथक पृथक संवाद करेंगे। बैठक में संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

विधानसभा स्तरीय बैठकों को लेकर भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर और सुरेंद्र कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी गुरुवार को दुर्ग शहर विधानसभा की बैठक सबेरे 10:30 बजे से प्रारंभ होगी, इसके बाद दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की बैठक दोपहर 01.30 बजे से तथा अहिवारा विधानसभा की बैठक शाम 04:00 बजे से शुरू होगी। उक्त बैठक में प्रदेश भाजपा द्वारा संबंधित विधानसभा में निवासरत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अपेक्षित श्रेणी निर्धारित की गई है। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक के साथ-साथ मंडल भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, नगर निगम के पार्षद सहित अन्य पदाधिकारियों की अपेक्षित श्रेणी निर्धारित है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में अन्नदाता किसानों की मेहनत को उचित मूल्य और सम्मान देने के संकल्प के साथ आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी…

    और पढ़ें
    मातर तिहार पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया विधिवत गौ पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मातर तिहार के अवसर पर आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधि-विधान के साथ गौमाता का पूजन कर प्रदेशवासियों की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply