कोसानाला शहरी गौठान में चारे की उचित व्यवस्था, चारा दान के लिए गौ सेवक भी आ रहे सामने

शेयर करें

भिलाई ।। निगम भिलाई में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक शहरी गौठान जिसमें आवारा मवेशियों के लिए चारे, पानी की उचित प्रबंध के साथ शहरी गौठान चल रहा है। इसी तारतम्य में नगर पालिक निगम भिलाई के कोसा नाला शहरी गौठान में शहरी क्षेत्र के आवारा मवेशियों को पकड़ कर वहां पर रखा जाता जा रहा है वहां पर उन्हें चारे पानी की उचित व्यवस्था की गई है l

मुख्यमंत्री के आव्हान पर दानदाताओं द्वारा पैरा दान भी किया गया है इसका सुखद परिणाम यह है कि अब पशु पैरा खाते हैं, जुगाली करते हैं और पानी पीते हैं। कुछ गौ सेवक लोग भी आकर के सेवा देते हैं। महापौर नीरज पाल ने लोगों से अपील की है कि अपने जन्मदिन या अन्य उत्सव के दिनों को मनाने के लिए गौठान में आए। अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएंगे तो आधुनिकता के दौर में बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। हमारे शहरी गौठान में शुद्ध ऑर्गेनिक गोबर खाद भी उपलब्ध है उसे खरीद कर ले जाकर अपने घरों के गमलों में फूल के क्यारियों में भी उपयोग कर सकते हैं। अपनी इच्छा के अनुसार चारा दान भी कर सकते हैं, गौ सेवक सिद्धार्थ पारक का कहना है कि मैं अपने परिवार और माता जी को लेकर जब जाता हूं अपने हाथों से चारा खिलाता हूं, घास डालता हूं, गुड आदि खिलाता हूं, तो मन को बहुत सुकून मिलता है, सभी तनाव भूल करके प्रसन्न हो जाता हूं, परिवार में खुशहाली बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आकर यहां सहयोग भी कर सकते हैं और गौमाता का पुण्य भी पा सकते हैं।

नगर निगम का शहरी गौठान भिलाई नगर रेलवे स्टेशन और जीई रोड के समीप होने के कारण आवागमन में सुलभ और उपयुक्त है अभी गौठान में लगभग लगभग 206 गाय बछड़ा व नंदी है कुछ गौ सेवक जो आते हैं, अपने वजन के अनुसार चारा, भूसा, पैरा, खली, गुड इत्यादि वजन के हिसाब से चारा दान करते है तथा गौ माता को खिलाते हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मातर तिहार पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया विधिवत गौ पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मातर तिहार के अवसर पर आज प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधि-विधान के साथ गौमाता का पूजन कर प्रदेशवासियों की…

    और पढ़ें
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा व महापौरों ने ग्रहण किया राष्ट्रीय पुरस्कार
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्वच्छता और बेहतर नगरीय प्रबंधन की दिशा में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply