बस्तर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की नक्सलियों द्वारा हत्या में भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध में निकाली मशाल रैली

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में सिविक सेंटर, भिलाई में मशाल रैली निकाली गई
प्रदेश में बढ़ती हुई नक्सली हिंसा, हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाओं में राज्य सरकार की विफलताओं के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विरोध स्वरूप मशाल रैली निकाली गई और भाजयुमो कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस को ज्ञापन की मांगों को पढ़कर सुनाया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के नाम का ज्ञापन सौंपा गया l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मशाल रैली की अगुवाई कर रहे जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा की राज्य में जब से कांग्रेस सरकार आई है पूरा प्रदेश अपराध का गढ़ बन गया है, लूट, डकैती हत्या, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। जनता त्रस्त हो चुकी है! जनता असुरक्षित महसूस कर रही है l बदलाव चाहती हैं जो होकर रहेगा l

युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की बस्तर क्षेत्र में पिछले 15 दिनों के भीतर 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या नक्सलियों ने की है जी कायरतापूर्ण है, नक्सलियों को लगता है की उनके इस कृत्य से भाजपा कार्यकर्ता और जनता डर जायेगी जो को संभव नहीं l आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने की अंदेशा से घबरा रहे है नक्सली और कांग्रेसी नेता इस प्रकार का कुचक्र रच रहे है l भाजपा कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता और कार्यकर्ताओं के लिए अपने जान प्राण को हाथो में लेकर खड़ा है, भाजपा कार्यकर्ता डरने वाला नही है l

मशाल रैली में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष अमर सोनकर, जिला मंत्री बिजेंद्र सिंह, जयप्रकाश यादव, जिला कार्यालय मंत्री विजय शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, शैलेंद्र शेंडे, प्रदेश युवा मोर्चा सह प्रशिक्षण प्रमुख नीतेश मिश्रा, सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, सदस्य विनय सिंह यादव, मयंक गुप्ता , युवा मोर्चा जिला महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, राहुल भोसले, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल झा, चंदन यादव, प्रशिक्षण प्रमुख अंकित यादव, स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी राज, उमाकांत साहू, महेश तिवारी, बिरजू चौधरी, भूपेश दिवेदी, विनय सेन, विवेक कुलश्रेष्ठ, श्रीनिवास, अशीष शुक्ला, सूर्या देवांगन, शशी राव, रॉकी, नवीन सिंह, धर्मेन्द्र पांडेय, गोलू यादव, समीर अग्रवाल, सहित सैंकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे l

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply