दुर्ग ।। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा संगठन जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग दिन जन आक्रोश पदयात्रा कर संबंधित विधानसभा की समस्याओं एवं प्रदेश सरकार की नीतियों को उजागर कर रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में प्रथम दिवस की जनाक्रोश पदयात्रा उतई मंडल के उतई नगर पंचायत में डूमरडीह स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक कर प्रारंभ हुई, जो कि डूमरडीह के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर उतई बस स्टैंड, मिलपारा, बाजार चौक, आशीष नगर, इंदिरा नगर, नेहरू नगर, आदर्शनगर, गांधी चौक, बाजार चौक,पाटनपुल, खदानपारा, हथखोजपारा के पश्चात ग्राम खोपली पहुंची तदुपरांत ग्राम मचांदुर में पदयात्रा आमसभा परिणित हुई।
आयोजित जनाक्रोश पदयात्रा को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग शहर विधानसभा में हमने शहर विधायक अरुण वोरा की कारगुजारी को उजागर किया साथ ही आगामी 15 फरवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उनके घर का भी घेराव करेंगे। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा आज अपने विकास का इंतजार कर रहा है। इस विधानसभा का विधायक मुख्यमंत्री के बाद सबसे पावरफुल है लेकिन गृह मंत्री और विधायक ताम्रध्वज साहू का परिवारवाद दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में हावी हो चुका है। दुर्ग ग्रामीण विधायक से विकास की मांग करना हो तो उनके परिजनों की अनुमति लेनी पड़ती है। जग जाहिर है कि मुख्यमंत्री की दौड़ में ताम्रध्वज साहू भी शामिल थे जिसके चलते मुख्यमंत्री के साथ उनकी पटरी नहीं बैठती गृह मंत्री के खुद के विधानसभा क्षेत्र में अपराध चरम सीमा पर है। लूटपाट, बलात्कार, चोरी डकैती पिछले 4 सालों में कई गुना बढ़ चुकी है जिस पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा सका है। इस विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकाय रिसाली में विधायक ताम्रध्वज साहू के परिजनों का इतना ज्यादा हस्तक्षेप और दबदबा है कि हर काम में बंदरबांट और भ्रष्टाचार हो रहा है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में विकास की गाथा लिखने और परिवारवाद को समाप्त करने का समय आ गया है।
आयोजित जनाक्रोश पदयात्रा में जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, रूप नारायण शर्मा, जीवन लाल साहू, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंत्री रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष फत्ते वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत, पुकेश चंद्राकर, उतई नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, अजीत चंद्राकर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण यदु, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, उतई नगर अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, दिनेश देशमुख, चंद्रशेखर बंजारे सतीश चंद्राकर फलेंद्र सिंह चंदू देवांगन, मुकेश बेलचंदन, सुरेश देशमुख, शत्रुघ्न साहू, विमला कॉमडे, लता शर्मा, सुनीता वर्मा, सावित्री साहू, हेमलता देशमुख केकती यादव रूपा सहारे दिनेश्वरी देशमुख, दिनेश साहू, सोहन रिगरी, गजेंद्र साहू जसलोक साहू तोरण साहू भूषण साहू दिलेश निषाद रोशन साहू ननकू यादव,डोमेंद्र देशमुख चेतन साहू, गणेश ठाकुर, आलोक साहू, संतोष सपहा, खुशीराम साहू, देवेंद्र भारती, नरेंद्र साहू, आशीष साहू, रूपेश पारख, इमरान खान हरीश यादव दीपक यादव बंटी ठाकुर गोल्डी साहू नीलम अनीता कौशिक रहे











