मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी के मधेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के मयाली नेचर पार्क के समीप स्थित ऐतिहासिक मधेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मंदिर में महादेव की आरती कर क्षेत्र, प्रदेश और देश के लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्री बघेल ने मधेश्वर पर्वत के तराई में स्थित मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गुफा का अवलोकन किया। साथ ही मंदिर निर्माण के इतिहास के सबंध में जानकारी ली। इस दौरान मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा मानस नृत्य गायन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री बघेल का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक कुनकुरी श्री यू.डी. मिंज भी उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं गृह व लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply